डकैती कांड के अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

सालमारी थाना क्षेत्र के ताहीरपुर में 25 नवंबर की मध्य रात्रि छह हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था.

बलिया बेलौन. सालमारी थाना क्षेत्र के ताहीरपुर में 25 नवंबर की मध्य रात्रि छह हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था. डकैती की घटना को अंजाम देने के बाद अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से क्षेत्र में भय का माहौल है. पुलिस अपराधियों की शिनाख्त तो कर ली है, लेकिन गिरफ्तारी नहीं कर पायी. परिजन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया. मामले पर जन स्वराज नेता इंजीनियर शाह फैसल ने कहा इस तरह की घटना ने सबों को झकझोर कर रख दिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस गश्ती में ढिलाई दिखाती है. इतनी बड़ी घटना घटित हो गयी है. पुलिस सिर्फ वाहन जांच के नाम पर सिर्फ मोटरसाइकिल चालकों को परेशान करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >