व्योमिका सिंह व सोफिया कुरैशी से प्रेरित हुई कटिहार की बेटियां

व्योमिका सिंह व सोफिया कुरैशी से प्रेरित हुई कटिहार की बेटियां

– शहर के राजेद्र स्टेडियम में रोज सुबह पसीना बहा रहीं बेटियां कटिहार भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव व युद्ध के माहौल ने पूरे देश में जोश अपने चरम पर है. देश का हर नागरिक देश के साथ खड़ा है. जरूरत पड़ने पर सीमा पर जाने को भी तैयार है. इसी जज्बे की एक मिसाल भी सामने आयी है. कटिहार जिले से भी जहां बेटियां अब देश की सेवा के लिए भारतीय सेना और पुलिस के लिए अपने आप को तैयार कर रही है. पहले तो इन बेटियों में पुलिस में जाने को लेकर ज्यादा रुझान था. लेकिन जब से इन्होंने देश की सेना के उच्च पद पर देश की बेटियों को नेतृत्व करते हुए देखा है तो उनके अंदर एक लंबी उड़ान भरने को लेकर गजब का उत्साह बढा है. कटिहार की बेटियों में विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी जैसी वीर महिलाओं से प्रेरणा लेकर देश सेवा का जज़्बा साफ देखा जा रहा है. ये कटिहार की बेटियां सुबह-सवेरे मैदान में जमकर पसीना बहा रही हैं. कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग, दौड़ और अनुशासन के साथ अपने आप को तैयार कर रही है. कटिहार का राजेंद्र स्टेडिय मैदान आज सिर्फ खेल का मैदान नहीं, बल्कि देशभक्ति का प्रशिक्षण केंद्र भी बन चुका है. जहां हर बेटी सिर्फ एक सपना लेकर दौड़ रही है. वर्दी पहनकर देश की सेवा करना और दुश्मन को करारा जवाब देना उनका सपना सा बन गया है. अपने आप को ट्रेड कर रही नैना कुमारी, सोनी खातून, काजल कुमारी, प्रियंका कुमारी आदि ने कहा की भारत और पाकिस्तान के बढ़ते तनाव और युद्ध में अपने देश की बेटियों को भारतीय सेवा का नेतृत्व करते हुए देख हमें काफी प्रेरित किया है. हम भी चाहते हैं कि हम बिटिया विंग कमांडर व्योमिका सिंह, कर्नल सोफिया कुरैशी के जैसे भारतीय सेना में जायें और देश की सेवा करें. इसको लेकर हमें जो कड़ी ट्रेनिंग जो कड़ी मेहनत करनी होगी. उससे हम कभी पीछे नहीं हटेंगे. देश की बेटियां भी बेटों से किसी भी मायने में कम नहीं है. ट्रेनिंग ले रही युवतियों ने कहा कि जरूरत पड़े तो हम सभी देश की सेवा को लेकर बॉर्डर पर जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >