उच्च क्षमता के बिजली पोल झुके रहने से ग्रामीणों में मंडरा रही खतरा

उच्च क्षमता के बिजली पोल झुके रहने से ग्रामीणों में मंडरा रही खतरा

आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बलतर के समीप उच्च क्षमता वाले विद्युत तार के पोल जहां ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है. उच्च क्षमता का तार भी गुजरा हुआ है. मुख्य सड़क किनारे इस तरह से ट्रांसफार्मर का पोल झुका रहना संभावित हादसों को आमंत्रण दे रहा है. अगर समय रहते विद्युत विभाग संज्ञान नहीं लेती है तो निश्चित तौर पर संभावित हादसों से इनकार नहीं किया जा सकता है. बाउंड्री के सटे मध्य विद्यालय बलतर का शौचालय है. छात्र-छात्राएं शौचालय का इस्तेमाल करती हैं. बताते चलें उक्त सड़क बिहार- बंगाल की मुख्य सड़क है. विद्यालय के समीप से होकर गुजरी है. इसी विद्यालय के समीप सड़क किनारे उच्च क्षमता वाले विद्युत तार है. विद्यालय प्रधान सरताज आलम ने कहा विभाग इन सब चीजों पर भी ध्यान दें कहां पोल झुका हुआ है. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >