ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

– लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच किया भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक हसनगंज प्रखंड स्थित ऐतिहासिक व प्राचीनतम भारीडीह शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा. हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक प्रबंध किए गए थे. ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर दूर-दराज के इलाकों से श्रद्धालु भारीडीह शिव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए. साथ ही मुंडन संस्कार को लेकर कई प्रांतों से लोग पहुंचे. महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया. मेला क्षेत्र में प्रसाद, पूजा सामग्री एवं विभिन्न दुकानों की भी व्यवस्था रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा. श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि महाशिवरात्रि पर्व यहां पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया. मेला अध्यक्ष सह मुखिया कंदलाल मुर्मू, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, टुनटुन साह, पूर्व समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की आदि ने कहा कि भारीडीह मेले में आस पास के नेपाल झारखंड एवं अन्य दूर दराज के श्रद्धालु पहुंच बाबा को जलाभिषेक कर रहे हैं. यहां मांगी गई हर मनोकामना भक्तों की पूरी होती है. इसको लेकर हर वर्ष अधिक संख्या में भीड़ उमड़ती है. इस मंदिर से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हैं. मंदिर परिसर में कीर्तन भजन का आयोजन किया गया है. साथ ही दूर दराज से आए हुए श्रद्धालुओं के लिए ठहरने के लिए विशेष प्रबंध किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >