प्राउटिस्ट सर्व समाज व अंगिका समाज की रैली में उमड़ी भीड़

प्राउटिस्ट सर्व समाज व अंगिका समाज की रैली में उमड़ी भीड़

कटिहार प्राउटिस्ट सर्व समाज व अंगिका समाज के संयुक्त नेतृत्व में चल रहे नैतिक शक्तियों के महासमागम में आखिरी दिन रविवार को शहर में भव्य रैली निकाली गयी. सुबह से ही जिले व बाहर के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता कटिहार पहुंचे थे. जहां मिरचाईबारी सामुदायिक भवन से व्यापक रूप से रैली निकाली गयी. जिसने पूरे शहर का ध्यान अपनी ओर खींचा. रैली मनिहारी मोड़ से प्रारंभ होकर जीआरपी चौक, जगरनाथ मंदिर रोड होते हुए पीएनटी चौक पहुंची. पुनः निर्धारित मार्ग से वापस लौटी. हाथों में नैतिक संदेशों से लिखे बैनर, विभिन्न समाजों के झंडे व नारों के साथ निकली यह रैली अनुशासन व संगठन की मिसाल रही. अंगिका समाज की वाहिनी ने रैली को सुदृढ़ व व्यवस्थित बनाए रखने में अहम भूमिका निभायी. रैली में प्राउटिस्ट सर्व समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य दिलीप सिंह सागर, महासचिव ध्रुव नारायण प्रसाद, सुशील रंजन, अजय देव, सकलदेव, राजेश सिंह, इंजीनियर विजय प्रभात, डॉ एके भास्कर सहित देश के विभिन्न कोनों से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभायी. रैली के दौरान मानव-मानव एक है. एक चूल्हा-एक चौका, एक है मानव समाज, विश्व के नैतिकवादियों एक हो जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान रहा. मौके पर आचार्य दिलीप सिंह सागर ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में बिखरी नैतिक शक्तियों को एक मंच पर लाने की दिशा में निर्णायक कदम है. जब सभी नैतिकवादी एक सोच और संकल्प के साथ कार्य करेंगे. तब समाज नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा और एक सभ्य व न्यायपूर्ण व्यवस्था का निर्माण होगा. महासचिव ध्रुव नारायण प्रसाद ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए प्राउटवादी व्यवस्था को अपनाना आवश्यक है. इससे सरकार से लेकर आम नागरिक तक को खुशहाल जीवन मिलेगा और समाज में समरसता व खुशहाली स्थापित होगी. सुशील रंजन ने कहा की नैतिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और मानव-एकता के संदेश के साथ निकली यह रैली समाज में एक अलग ज्योत जगायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >