निस्ता में दो दिवसीय उर्स में अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़

निस्ता में दो दिवसीय उर्स में अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़

बलिया बेलौन निस्ता में प्रसिद्ध हज़रत सैयद शाह ख्वाज रसूल बख्श रहमतुल्ला अलैह का दो दिवसीय उर्स का आयोजन बुधवार से शुरू होकर गुरुवार की रात में महफीले शमा कव्वाली का आयोजन के साथ समाप्त हो गया. कमेटी के हबीबुर रहमान, इमाम जाफर ने बताया कि इस अवसर पर कुरआन ख्वानी, कुल शरीफ, चादरपोशी, फातेहा खानी के बाद अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण किया गया. रात में महफिले शमा कव्वाली का आयोजन हुआ. महफिलें शमा में प्रसिद्ध कव्वाल हेलाल अहमद पश्चिम बंगाल व आफताब साबरी रामपुर युपी के बीच मुकाबला कव्वाली का आयोजन हुआ. पीर साहब के मानने वाले हजारों अकीदतमंदों ने चादर पोशी कर अमन शांति के लिए दुआ मांगी. बताया जाता है कि यहां जो भी सदके दिल से दुआ मांगता है, उसकी दुआ कबूल होती है. अकीदतमंदों की सुविधा के लिए कमेटी की ओर से सारी व्यवस्था की गयी थी. उर्स का सफल आयोजन में हबीबुर रहमान, इमाम जाफर, इजहार आलम, शमसेर आलम, सज्जाद हुसैन, शाहनवाज सरकार, जमील अख्तर, तौसीफ रेजा, शाहिद हुसैन आदि का सराहनीय सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >