महेशपुर में शिवचर्चा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रखंड के महेशपुर में भगवान शिव की भक्ति में शिव चर्चा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में काफी श्रद्धालु जुटे थे.

कोढ़ा. प्रखंड के महेशपुर में भगवान शिव की भक्ति में शिव चर्चा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में काफी श्रद्धालु जुटे थे. जिससे पूरा वातावरण हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोषों से गूंज उठा. कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई. आयोजकों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए भगवान शिव की आरती की गयी. मंच पर वक्ताओं ने भगवान शिव के जीवन दर्शन, उनके विविध स्वरूपों और उनके त्याग व वैराग्य की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. भजन-कीर्तन के क्रम में स्थानीय कलाकारों और भजन मंडलियों ने भक्ति से परिपूर्ण प्रस्तुतियां दीं. कार्यक्रम समापन पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >