– अमरेश चौधरी हत्याकांड में उपयोग की जाने वाली पिस्टल को पुलिस ने किया बरामद कटिहार शहर के चर्चित अमरेश चौधरी हत्याकांड में उपयोग की जाने वाली पिस्टल को सहायक थाना पुलिस ने बरामद कर एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी एसपी शिखर चौधरी ने दी. सोमवार को उन्होंने अपने वेश्म में प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को इनपुट मिली कि ऑफिसर्स कॉलोनी में अपराधी हथियार के साथ है. उक्त सूचना पर सहायक थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने पुलिस पदाधिकारी व दल बल के साथ ऑफिसर्स कॉलोनी वार्ड नंबर 7 पप्पू ओझा उर्फ मनोज ओझा पिता श्याम सुंदर ओझा के घर पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस टीम ने एक 9 एमएम का पिस्टल एवं 24 जिंदा कारतूस बरामद किया. अभियुक्त के घर से आर्म्स मिलते ही पुलिस ने आरोपित पप्पू को गिरफ्तार कर पिस्टल व कारतूस जब्त कर लिया. जब पुलिस ने अभियुक्त से पूछताछ की तो उसने बताया की हथियार भानु प्रताप ने उसे दी है. एसपी ने कहा कि सिमरा बगान स्थित जमीन पर अमरेश व भानु प्रताप का विवाद चल रहा था. भानु प्रताप ने अमरेश की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस भानु प्रताप की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. वह फरार है. इधर एसपी ने बताया कि बरामद पिस्तौल का बैलिस्टिक जांच कराया जायेगा. जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि अपराधियों ने अमरेश की हत्या में इस हथियार का उपयोग किया है या फिर कोई दूसरे पिस्टल का उपयोग किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
