जन समस्याओं को लेकर भाकपा माले ने अंचल कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

जन समस्याओं को लेकर भाकपा माले ने अंचल कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

बारसोई जन समस्याओं को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने अंचल कार्यालय बारसोई के समक्ष बुधवार को प्रदर्शन किया तथा नारेबाजी की. प्रदर्शन कारियों का नेतृत्व महिला नेत्री जूही महबूबा कर रही थी. मौके पर मुख्य रूप से विधायक महबूब आलम उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि बारसोई में आमलोगों से संबंधित समस्या का निदान नहीं किया जा रहा है. उल्टे यह समस्या बढ़ती जा रही है. उन्होंने भूमिहीनों को बासगीत पर्चा उपलब्ध कराने की मांग की. इसके साथ ही कृषि बाजार समिति बहाल करने, खेत व ग्रामीण मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी देने की गारंटी देने, भूमि सर्वेक्षण के बहाने आमलोगों से कर्मचारियों की लूट पर रोक लगाने, महानंदा फेस दो परियोजना को रद्द करने आदि की मांग की है. प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से काजी शाहबाज, मुखिया नियाज अहमद अंसारी, आसमा खातून, शिवकुमार यादव, सोनू यादव, यासीन आदि मुख्य रूप से शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >