भाकपा कार्यकर्ताओं ने दस सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

भाकपा कार्यकर्ताओं ने दस सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरूवार को भाकपा कार्यकर्ताओं ने दस सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सीओ को ज्ञापन सौंपा है. धरना प्रदर्शन करते हुए जिला सह सचिव भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी कटिहार के मुशा के द्वारा बताया गया कि, प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर भूमिहीनों को पर्चा और लाल कार्ड धारियों को दखल कब्जा, सीज भूमि पर वासगीत पर्चा एवं बंदोबस्ती परवाना, दबे कुचले दलित आदिवासी, शोषित वंचित को न्याय, जलकरों को भूमिहीनों के हवाले किया जाय. भ्रष्टाचारियों, दलालों, भू माफियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज हो सहित दस सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्राणपुर अंचल पदाधिकारी शिखा कुमारी को ज्ञापन सौंपा गया. इस मौके पर भाकपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण यादव, विनोदानंद साह, पिंकी सिंह, राम मूर्मू , संजय सिंह, विश्वनाथ पासवान, नीलमन खातून, लक्ष्मीकांत सहित सैकड़ों, ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >