भूमि अधिकार को लेकर सीपीआई ने किया धरना प्रदर्शन

भूमि अधिकार को लेकर सीपीआई ने किया धरना प्रदर्शन

आजमनगर प्रखंड मुख्यालय में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के बैनर तले एक दिवसीय भूमि संबंधी आंदोलन का आयोजन किया. आंदोलन में हजारों की संख्या में महिला-पुरुष प्रदर्शनकारी शामिल हुए. सुबह से ही विभिन्न पंचायतों से जुलूस की शक्ल में लोग प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. अपनी मांगों के समर्थन में अंचल प्रशासन के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की धरना-प्रदर्शन की प्रमुख मांगों में गरीबों, वंचितों व भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा उपलब्ध कराना, जलकरों को भूमिहीनों के हवाले करना, बांध किनारे और सड़क किनारे बसे भूमिहीन परिवारों को बसगीत पर्चा देने की मांग सहित कुल 10 मांगें शामिल रही. पार्टी नेताओं ने कहा कि दशकों से भूमिहीन परिवार भूमि से वंचित हैं. आरोप लगाया कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण पात्र लाभुकों को अब तक जमीन का अधिकार नहीं मिल सका है. नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आगामी दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार दौरे में इसका असर देखा जायेगा. धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ. प्रदर्शन के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा. बीडीओ सुधीर कुमार ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि सरकार एवं प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान की दिशा में कदम उठायेंगे. पार्टी नेता मोहम्मद मूसा, सोशल एक्टिविस्ट अजहर निजामी, विनोदानंद साह आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >