रात में आई आंधी व बारिश से मकई व गेहूं फसल को नुकसान

रात में आई आंधी व बारिश से मकई व गेहूं फसल को नुकसान

अमदाबाद प्रखंड में शुक्रवार की रात आई तेज हवा के साथ आंधी व बारिश से मकई एवं गेहूं की फसलों का फीर एक बार काफी नुकसान पहुंचा है. प्रखंड क्षेत्र में बीते वर्ष बढ़ से तबाही हुई थी. करीब तीन माह तक बाढ़ का प्रकोप था. गेहूं व मकई की फसल की बुआई लेट से हुई. अब गेहूं एवं मकई की फसलों की तेज हवा व आंधी एवं बारिश से व्यापक रूप से क्षति हुई है. एक सप्ताह में फसलों के साथ किसान भी मुंह बल गिर गये है. इस वर्ष किसानों ने बड़े पैमाने पर गेहूं एवं मकई फसल की खेती किसानों ने किया था. बहुत सारे किसानों महाजन से ऋण व दुकानदारों से बाकी उधार लेकर गेहूं व मकई की खेती किए थे. मकई व गेहूं फसल बर्बाद होने से किसान हताश व चिंतित हैं. संजय कुमार सिंह, भोला सिंह, रामइश्वर सिंह आदि किसानों ने बताया कि तेज हवा व आंधी एवं बारिश के कारण मकई फसल जमीन पर गिरकर बर्बाद हो गया है. कर्ज लेकर खेती किए थे. कुछ दुकानदार से बकाया खाद लेकर फसल में डाले थे. फसल आंधी व बारिश में गिरकर बर्बाद हो गया है. दुकानदार को पैसा कैसे चुकाएंगे. किसानों ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >