सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़, मौके पर कई मामलों का हुआ समाधान

नगर पंचायत कोढ़ा के वार्ड संख्या-8 स्थित काली मंदिर प्रांगण तथा बावनगंज पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित की गयी.

कटिहार के कोढ़ा से रिपोर्ट,

प्रखंड कार्यालय परिसर कोढ़ा, नगर पंचायत कोढ़ा के वार्ड संख्या-8 स्थित काली मंदिर प्रांगण तथा बावनगंज पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित की गयी. जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कविता पासवान उपस्थित रहीं. उनके साथ जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी अंकित कुमार, बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ संजीव कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, एमओ मनजीत महेश्वरी, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रमन झा मौजूद रहे. शिविर के दौरान बिजली आपूर्ति से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनका निवारण किया.

आयुष्मान भारत कार्ड बनाने व आ रही समस्याओं से संबंधित आवेदन भी आये

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुष्मान भारत कार्ड बनाने एवं उससे संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया. भू-सर्वे, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, जन वितरण प्रणाली, पंचायत व अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतों का भी मौके पर निष्पादन किया. विधायक कविता पासवान ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आमलोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े. पंचायत स्तर पर ऐसे शिविर आयोजित कर प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम की जा रही है. लोगों को त्वरित न्याय व सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित रहे. लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >