खेल मैदान का निर्माण कार्य अधूरा, खिलाड़ियों में आक्रोश

खेल मैदान का निर्माण कार्य अधूरा, खिलाड़ियों में आक्रोश

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में पूर्व के मनरेगा योजना के तहत बना बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट खेल मैदान का कार्य अधूरा रहने पर खिलाड़ियों में काफी आक्रोश व्याप्त है. प्रखंड क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के खिलाड़ियों ने बताया कि सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट मनरेगा योजना के तहत बन रहा खेल मैदान निर्माण कार्य विभाग के लापरवाही होने के कारण अधूरा है. बिहार सरकार के द्वारा पूर्व के मनरेगा योजना के तहत खेल मैदान का निर्माण कार्य किया जा रहा था. जिससे प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के खिलाड़ियों में जोश भर गया था. खिलाड़ियों का द्वारा सपना देखा जा रहा था. ग्रामीण क्षेत्रों से खिलाड़ी राज्य व देश स्तर पर खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे. पर मनरेगा योजना का नाम बदल कर जी राम जी योजना हो गया. पर आधा दर्जन से अधिक पंचायत में बन रहे खेल मैदान का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया गया. जिसको लेकर खिलाड़ियों में काफी आक्रोश व्याप्त है. दर्जनों युवा खिलाड़ियों ने शीघ्र जांच कर विकसित भारत रोजगार गारंटी योजना के तहत खेल मैदान निर्माण कार्य पूर्ण कराने कि मांग जिला पदाधिकारी से गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >