बलिया बेलौन शेखपुरा पंचायत में उप स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कार्य शुरू किये जाने से क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन व्यक्त करते हुए कहा की लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा. मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन ने कहा की लगातार प्रयास के बाद बिहार राज्य स्वास्थ्य आधारभूत संरचना निगम के के आदेश पर कार्य शुरू किया गया है. निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए मुखिया पति अरब आलम ने कहा की संवेदक प्रोग्रेसिव इंजिनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड को समय पर कार्य पूर्ण करने की बात कही. हर हाल में गुणवत्तापूर्ण कार्य करना होगा. उन्होंने बताया की भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता के देख रेखा में कार्य हो रहा है. यहां उपस्वास्थ्य केंद्र के अभाव में विशेष कर बच्चे, बूढ़े, गर्भवती महिला को परेशानी होती थी. उपस्वास्थ्य बन जाने से सैकड़ों लोगों को इस का लाभ मिलेगा. लगातार प्रयास के बाद स्वीकृति मिली है. अब कार्य शुरू किया है. स्थानीय विधायक डॉ शकील अहमद खान के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के मंत्रालय से लगातार सम्पर्क में रहने के बाद स्वीकृति मिलने पर धन्यवाद दिया. इस अवसर पर वार्ड सदस्य रूसतुम सुलेमानी, माहे आलम, हैदर, मुख्तार, कार्य करा रहे नरेश प्रधान, राहुल दीना, अहमद अंसारी सहित ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
