7.47 लाख की लागत से पक्की नाली निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

7.47 लाख की लागत से पक्की नाली निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

– जलजमाव से लोगों को मिलेगी मुक्ति हसनगंज प्रखंड स्थित जगरनाथपुर पंचायत के हसनगंज नहर समीप सुरेन साह चौक से मिलन चौक होते हुए नहर तक पक्की नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य शाहिद अख्तर व उपमुखिया रवि कुमार साह ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया. जिसको लेकर जिला परिषद सदस्य शाहिद अख्तर व उपमुखिया रवि कुमार साह ने बताया कि कई वर्षों की मांग आज पुरी हुई है. जिला परिषद अंश से पंद्रहवीं वित्त आयोग के टाइड मद से 07 लाख 47 हजार की लागत राशि से पक्की नाली निर्माण कार्य शुरु हुआ है. पक्की नाली निर्माण कार्य हो जाने से जलजमाव की समस्या खत्म हो जायेगी. बताया अब शहरों की तर्ज पर ग्रामीण इलाकों में भी पक्की नाली का निर्माण कराया जा रहा है. पक्की नाली बन जाने से बरसात के दिनों में राहगीर सहित ग्रामीण लोगों को सुविधा होगी. बताया बरसात के दिनों में सड़क किनारे जलजमाव की समस्या बनी रहती है. जो राहगीरों व ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन जाता है. पक्की नाली बन जाने से आवागमन सुलभ हो जायेगी. मौके पर मुख्य अतिथियों ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत के द्वारा जलसंचय के दृष्टिकोण से नाला निर्माण कार्य बेहतर साबित होगा. बताया यह नाला का पानी हसनगंज बाजार सुरेन साह चौक से मिलन चौक के रास्ते नहर में गिरेगी. आमजनों की सुविधा को लेकर यह नाला निर्माण कार्य उपयोगी साबित होगा. सभी गंदा पानी नाला के माध्यम से बहेगा. मौके पर समारोह पूर्वक शिलापट लगाकर पक्की नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ फीता काटकर किया गया. इस अवसर पर वार्ड सदस्य अनारुल, अशफाक आलम, नसीम, संजय कुमार जायसवाल, गोपाल मंडल, सुनील मंडल सहित स्थानीय कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >