पुल व सड़क निर्माण कार्य कराना प्राथमिकता: विधायक

पुल व सड़क निर्माण कार्य कराना प्राथमिकता: विधायक

डंडखोरा विधायक दुलाल चंद्रगोस्वामी ने गुरुवार को एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने कारकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से चिरलंबित समस्याओं की जानकारी ली. वहीं समस्या के समाधान को लेकर विभिन्न स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर समाधान के लिए पदाधिकारियों से बात की. विधायक श्री गोस्वामी ने महेशपुर पंचायत के लेटा धार, पहाड़पुर घाट, पसंटा पुल, रायपुर पंचायत के गोरफर घाट, कसमा धार का निरीक्षण कर समस्याओं से रुबरु हुए. जबकि नवादा, बिजैली, जबरा, सोती, घोघरा आदि गांवों में आमजनों से मिलकर निजी और सामुहिक समस्या से रुबरु होकर निदान का आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि प्रखंड में तीन पुलों एवं कई छोटी बड़ी सड़कों के साथ शवदाह गृह का निर्माण कराना मेरी प्राथमिकता है. जिस पर नये वित्तीय वर्ष में कार्य शुरु कराया जायेगा. विधायक ने कहा कि पसंटा धार पर पुल लगभग बन गया है. दोनों तरफ सड़क भी बना हुआ है. एक पाया निर्माण का काम निजी जमीन पर होने के कारण फंस गया है और तीन-चार वर्षों से लंबित पड़ा है. पुल अधूरा रहने से बड़ी आबादी को बरसात के दिनों में में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि रैयत को मुआवजा भुगतान कराते हुए जल्द हीं पुल निर्माण का कार्य पूरा कराया जायेगा. इस दौरान उनके साथ ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह रायपुर मुखिया आलोक चौहान, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंदन महतो, जदयू के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रमेश मंडल, विधायक प्रतिनिधि मिथुन कुमार, मनोज साह, भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह, नरेश मंडल, पंसस बसंत चौहान एवं पंचायत समिति सदस्य बरुण राय, राजकुमार मिश्र, मनोज ठाकुर, विशाल शर्मा, ओम प्रकाश चौहान, चंचल चौहान, विनोद मंडल सहित अन्य एनडीए नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >