बलिया बेलौन प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता आफताब आलम ने रविवार को आजमनगर प्रखंड के केलाबाड़ी पंचायत के इमामनगर शिव मंदिर टोला के पास हो रहे कटाव निरोधक कार्य का जायजा लिया. समय सीमा के अन्दर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिया. जल संसाधन विभाग के जुनियर इंजीनियर शेखर सुमन भी मौजूद रहे. आफ़ताब कंचन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि कार्य को हर हाल में निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्वक पूरा करना है. उन्होंने कहा कि महानंदा नदी बरसात में काफी रौद्र रूप धारण कर लेती है. इसलिए थोड़ी सी लापरवाही क्षेत्र में भारी तबाही का कारण बन सकती है. इस अवसर पर इंजीनियर नवाज शरीफ, बनवारी, प्रकाश परिहार, मुख्तार आलम, अजय कुमार चौधरी, प्रदुमन कुमार मंडल, विद्यानंद मंडल सहित दर्ज़नों ग्रामीण व समाजसेवी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
