फलका में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

फलका में कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन

– गैस सिलेंडर कीमतों पर केंद्र सरकार का पुतला दहन फलका प्रखंड मुख्यालय गेट पर गुरुवार को कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रखंड कांग्रेस कमेटी के बैनर तले बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष साजिद आलम ने की. आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की. घरेलू गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखा गया.प्रखंड अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आमलोगों की कमर तोड़ दी है. उन्होंने कहा कि रसोई गैस, खाद्य सामग्री व दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं. गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट पूरी तरह चरमरा गया है. रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में गए मजदूरों और कामगारों के सामने भी गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. महंगाई के कारण उनके लिए परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है. जिसका सीधा असर समाज के कमजोर वर्गों पर पड़ रहा है. अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि यदि जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी. सड़क से सदन तक आवाज उठाई जायेगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड अध्यक्ष साजिद आलम, कांग्रेस नेता हरिवंश झा, अखिलेश कुमार, संतोष कुमार, कुद्दूश आलम सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >