सायंस जिला टॉपर शमशाद आलम को बधाई

सायंस जिला टॉपर शमशाद आलम को बधाई

कटिहार जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं में उत्साह है. इस बीच शहर के प्लस टू गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र शमशाद आलम के साइंस स्ट्रीम में जिला टॉपर बनने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ उमेश कुमार ने कहा कि शमशाद आलम शुरू से ही पढ़ने में काफी अच्छा विद्यार्थी रहा है. उन्होंने उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह वह ऊंचाई तक पहुंचेंगे. विद्यालय के संगीत शिक्षिका डॉ कंचन प्रिया, शिक्षक याकूब, कुंदन कौशल, सुमन कुमार आदि ने भी साइंस स्ट्रीम में जिला टॉपर बने शमशाद आलम को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >