कटिहार बिहार भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिव शंकर सरकार, भाजपा जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार, रविन्द्र प्रसाद यादव ने दिल्ली के सीएम रेखा गुप्ता को बधाई दिया है. उनलोगों ने बताया कि विद्यार्थी परिषद से दिल्ली की मुख्यमंत्री तक का सफर रेखा गुप्ता महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के लिए प्रेरणाश्रोत साबित होंगी. महिलाओं की भागीदारी के लिए केंद्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री ने देश को मजबूती के लिए एक और बड़ा कदम बढ़ा दिया है. दिल्ली के चौमुखी विकास से देश को संदेश जायेगा. दिल्ली से देश में महिलाओं की राजनीति को और धार मिलेगी. दिल्ली वासियों के समस्या को निदान करने में सीएम सफल होंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
