मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर युवा जदयू के प्रदेश महासचिव विकास कुमार अग्रवाल, सचिव इमरान आलम ने बधाई देते हुए कहा कि उच्च सदन में जाने की उनकी इच्छा पूरी हुई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर युवा जदयू के प्रदेश महासचिव विकास कुमार अग्रवाल, सचिव इमरान आलम ने बधाई देते हुए कहा कि उच्च सदन में जाने की उनकी इच्छा पूरी हुई. लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद का सदस्य रह कर देश और बिहार लाभान्वित हुआ है. इसी तरह राज्यसभा के सदस्य रहते हुए आगे भी उनका आशिर्वाद, स्नेह और मार्गदर्शन मिलते रहने की आशा व्यक्त किये. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में बुनियादी ढांचा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, इंफ्रास्ट्रक्चर में बिहार को विकसित राज्य की श्रेणी में लाने का काम किया है, अगला मुख्यमंत्री के लिए यह चेलेंज होगा. विकास कार्य के कारण वर्ष 2005 से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के पद पर हैं. जदयू युवा नेता विकास कुमार अग्रवाल, इमरान आलम ने एनडीए के सभी निर्वाचित राज्य सभा सांसद को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य, दीर्घायु के लिए प्रार्थना करते हुए कहा की उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर शक्ति मिलती रहे.
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.