शिक्षक नेता के माता के निधन पर जताया शोक

शिक्षक नेता के माता के निधन पर जताया शोक

बलिया बेलौस बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, महेशपुर पंचायत के वार्ड एक रतनिया निवासी मिन्हाज आलम की मां अल्हाज हाजरा खातुन का गुरवार को अचानक निधन हो गया. लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा की वह नेकदिल महिला थी. हमेशा लोगों की सेवा में लगी रहती थी. बड़ा बेटा वारिस लॉ बार समिति सदस्य बने. क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी. उनके निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके चाहने वाले, नाते रिश्तेदार पहुंच कर शोकाकुल परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त कर रहे हैं. हमेशा समाजसेवा में लगी रही. वह अपने पीछे बेटा, बेटी, पोता, पोती से भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं. उनका आखिरी रसुमात शुक्रवार को गांव के कब्रिस्तान में 10 बजे जनाजे के बाद सुपुर्द ए खाक किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >