कदवा कदवा प्रखंड के कुम्हड़ी ग्राम निवासी भाजपा कदवा मंडल उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल के बड़े भाई लगभग45 वर्षीय अमित जायसवाल का निधन हृदय गति रुक जाने के कारण हो गया. इनके आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो रहा है. अमित जायसवाल अपने पीछे पत्नी तथा दो पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए है. इनके निधन की खबर सुनते ही इनके अंतिम दर्शन के लिए भाजपा तथा अन्य पार्टी के नेताओं सहित ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है.वहीं विधानपार्षद अशोक अग्रवाल तथा,डॉक्टर चंद्रभूषण ठाकुर ने फोन के माध्यम से गहरी संवेदना व्यक्त किया है.मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह,पूर्व प्रमुख रवि साह,पारस राय,मुखिया पति सच्चिदानंद सिंह,पूर्व मुखिया सुमंत सिंह,रमेश महतो,मुन्ना ठाकुर,पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश भगत,संतोष जायसवाल, पप्पू भगत,श्रीनारायण सिंह उर्फ हप्पू सिंह ने परिजनों से मिलकर सांत्वना प्रदान किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
