– प्राचार्य से लेकर कर्मचारियों की नम हुई आंखें कटिहार डीएस कॉलेज के काउंटर क्लर्क सह डीएस कॉलेज कर्मचारी संघ के सचिव सुधीर रमाणी का मंगलवार की अहले सुबह कटिहार मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान निधन हो गया. डीएस कॉलेज में उनके सम्मान में गेलैरी टू में एक शोकसभा का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ प्रो प्रशांत कुमार, डॉ बिलास कुमार झा, डॉ मदन कुमार झा, डॉ स्वामीनंदन, डॉ अनवर हुसैन व कर्मचारियों में प्रभारी प्रधान सहायक डॉ एए ओंकार, पुस्तकाध्यक्ष शंभू कुमार यादव ने दिवंगत काउंटर कर्मी की कर्मठता को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया. प्राचार्य ने कहा कहा कि काउंटर क्लर्क सुधीर रमाणी कला संकाय के काउंटर पर लगनेवाली भीड़ को हमेशा धैर्यपूर्वक संम्भालते थे. डीएस कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंभू कुमार यादव ने बताया कि सोमवार की देररात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर कटिहार मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भती कराया गया, जहां मंगलवार की सुबह निधन हो गया. वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. नारायण झा, डॉ रतन दास, डॉ मिथिलेश कुमार, डॉ एसपी राय,कर्मचारियों में अमर प्रताप सिंह, संदीप कुमार सिंह झा, नीतेश ठाकुर, नितीश भारद्वाज, कौशल किशोर, बीएल महतो, उत्तमलाल यादव, दिनेश चौधरी, अनिल यादव,गुलाब यादव समेत अन्य मौजूद थे.
डीएस कॉलेज के काउंटर क्लर्क के निधन पर शोकसभा
डीएस कॉलेज के काउंटर क्लर्क के निधन पर शोकसभा
