गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करें, विधायक

गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करें, विधायक

विधायक ने ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंताओं को दिया निर्देश विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर विधायक ने की समीक्षा बैठक बारसोई बारसोई कार्यालय आवास पर बलरामपुर विधायक संगीता देवी ने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता व अन्य अभियंताओं के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की. विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न सड़क, पुल एवं पुलिया निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. विधायक ने विकास कार्यों को और अधिक तेज गति तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क संपर्क सुविधा उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. इस दौरान बारसोई प्रखंड की कुछ जर्जर एवं निर्माणाधीन सड़कों को लेकर ग्रामीणों द्वारा प्राप्त शिकायतों और समस्याओं पर भी गंभीरतापूर्वक चर्चा की. विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. सभी योजनाओं को समय पर धरातल पर उतारने के लिए विभागीय अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा. महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं कार्ययोजना पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >