भीषण गर्मी व लू से बचाव को लेकर समय पर कर लें सभी तैयारियां, डीएम

भीषण गर्मी व लू से बचाव को लेकर समय पर कर लें सभी तैयारियां, डीएम

– डीएम ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश कटिहार समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अपर समाहर्ता आपदा ने प्रारम्भ हो रही ग्रीष्मकाल के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी सहित पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया. कहा, ग्रीष्मकाल प्रारम्भ हो रहा है एवं कटिहार जिला अन्तर्गत गर्मी के मौसम में भीषण गर्मी के साथ लू भी चला करती है. जिसके कारण जन-जीवन प्रभावित होता है एवं आम जनता को स्वास्थ्य एवं पेय जल संबंधी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पेयजल संकट की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है. इसलिए इनसे निपटने के लिए समय पूर्व सभी तैयारियां कर लें. वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जुड़े प्रखंड स्तरीय सभी बीडीओ एवं सीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उनका अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे. कहा, साथ ही गर्म हवा, लू का एलर्ट तथा पूर्व चेतावनी, गर्म हवा, लू के लिए विभागवार कार्य योजना, सुरक्षा के उपाय, लू लगने पर “क्या करें क्या न करें इत्यादि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए आदेश दिया. विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश डीएम ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता, सोमवार एवं शुक्रवार को होने वाला जनता दरबार का रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड करने, सभी कार्यालय अंतर्गत एमजेसी से संबंधित मामले निपटान करना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने सभी सीओ को वीसी से प्रत्येक प्रखंड में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, खेल मैदान, पानी की टंकी, पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र आदि के लिए आवंटित भूमि की स्थिति की सख्त समीक्षा की. डीएम ने सभी सीओ को निर्देश दिया कि वे इन विकास कार्यों के लिए भूमि उपलब्ध कराने तथा एनओसी प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करने का प्रयास करें. उन्होंने जोर देकर कहा कि भूमि संबंधी अड़चनों को तत्काल दूर किया जाय. अतिक्रमण वाले भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त कराना सुनिश्चित करेंगे. बैठक में शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा, खेल, परिवहन, मद्य निषेध, नगर निगम, श्रम संसाधन, पथ निर्माण प्रमंडल, ग्रामीण पथ प्रमंडल, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल सहित अन्य सभी संबंधित विभागों की गतिविधियों तथा योजनाओं की भी समीक्षा की गयी. डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिया. डीएम ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता, सोमवार एवं शुक्रवार को होने वाला जनता दरबार का रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड करने, सभी कार्यालय अंतर्गत एमजेसी से संबंधित मामले निपटान करना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने सभी सीओ से वीसी से प्रत्येक प्रखंड में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, खेल मैदान, पानी की टंकी, पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र आदि के लिए आवंटित भूमि की स्थिति की सख्त समीक्षा की. डीएम ने सभी सीओ को निर्देश दिया कि वे इन विकास कार्यों के लिए भूमि उपलब्ध कराने तथा एनओसी प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करने का प्रयास करें. उन्होंने जोर देकर कहा कि भूमि संबंधी अड़चनों को तत्काल दूर किया जाय. ताकि निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकें. साथ ही अतिक्रमण वाले भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त कराना सुनिश्चित करेंगे. शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा, खेल, परिवहन, मद्य निषेध, नगर निगम, श्रम संसाधन, पथ निर्माण प्रमंडल, ग्रामीण पथ प्रमंडल, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल सहित अन्य सभी संबंधित विभागों की गतिविधियों तथा योजनाओं की भी समीक्षा की गयी. डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >