सड़को पर जलजमाव होने से आवागमन हुआ मुश्किल

सड़को पर जलजमाव होने से आवागमन हुआ मुश्किल

कुरसेला ग्रामीण सड़कों पर जलजमाव से आवागमन करने की मुश्किले खड़ी हो गयी. सड़क से जलनिकासी की व्यवस्था नही होने से सडक पर पानी भर गया है. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो मे बने कई पीसीसी व कंक्रीट सड़कों पर बरसा होने के बाद जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाता है. जिन पर आवागमन करना परेशानियों भरा हो जाता है. नाला निर्माण के बाद सड़कों से जलनिकासी व्यवस्था निरर्थक साबित हो रहा है. प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी मुरादपुर पंचायत के बल्थी महेशपुर गांव में वार्ड चार पांच के संपर्क सड़क पर बरसा के बाद कई जगह जलजमाव हो जाया करता है. इसी तरह दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के तीनघरिया गांव के वार्ड एक में सड़क पर जलजमाव होने से लोगों को सड़क से गुजरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. पैदल राहगीरों को जमजमाव के बीच सड़कों पर आवागमन करना दुष्कर हो जाता है. बाईक सहित अन्य वाहनों को जलजमाव के बीच से सड़क को पार कर आगे बढ़ना मुश्किलों भरा हो जाता है. प्रखंड क्षेत्र के गांवों के पक्की सड़कों पर कमोवेश जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है. बरसात के मौसम में सड़कों पर जलजमाव का समस्या कई महीनों तक कायम रहता है.अधिकांश सड़कों के किनारे जलनिकासी के लिये नाला का निर्माण किया गया था. नाला निर्माण के बावजूद सड़क से जलजमाव दुर नही हो पा रहा है. यानि नाला का निर्माण शो पीस बन कर रह गया है.बेहतर ढ़ंग से नाला का निर्माण नही होने से जल निकासी व्यवस्था धरातल पर कारगर नही हो पा रहा है.बदोलत पक्की सड़क होने के बाद लोगों को परेशानियों से दोचार होना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >