कदवा विधान सभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लगने के बाद कदवा प्रशासन एक्शन में मूड में नजर में आ रही है. कदवा सीओ मयंक आशुतोष आनंद ने दल बल के साथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों, सरकारी कार्यालय प्रांगण एवं अन्य स्थानों में लगे राजनीतिक दलों के पोस्टरों को हटाया गया. दीवार में चिपकाये गये पार्टी के पोस्टर को पेंट कर मिटा दिया. आचार संहिता के मद्देनजर कदवा प्रशासन पूरी एक एक्शन मूड में हैं. लगातार विभिन्न राजनीतिक दलों के पोस्टर को हटाने में जुटी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
