सीओ व राजस्व अधिकारी की हड़ताल खत्म, काम शुरू

सीओ व राजस्व अधिकारी की हड़ताल खत्म, काम शुरू

बरारी अंचल पदाधिकारी एवं राजस्व अधिकारी ने शुक्रवार को हड़ताल से वापस काम पर लौट गये. सीओ मनीष कुमार ने बीडीओ सह अंचलाधिकारी से शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. राजस्व अधिकारी आनंद कुमार भी हड़ताल से लौटे. सीओ एवं राजस्व अधिकारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के बाद अंचल का काम ठप पड़ गया था. दस दिन बाद शुक्रवार को अंचल कार्यालय गुलजार हो गया है. क्षेत्र के लोगों की जमीन संबंधी एवं योजना संबंधी एनओसी आदि कार्यों का लंबित रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है. शुक्रवार को अधिकारी के कार्य शुरू करने से प्रखंड सह अंचल की जनता ने राहत की सांस ली. जबकि राजस्व कर्मचारी भी दो दिन से हड़ताल पर चले गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >