– एसडीओ ने पुलिस बल को मंगाकर पूर्व के सफाई कर्मियों को अस्पताल से खदेड़ा – 12 लोगों पर 107 के तहत की गयी है कार्रवाई कटिहार सदर अस्पताल की साफ- सफाई को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. रविवार को भी सदर अस्पताल परिसर किसी रणभूमि से कम नहीं रहा. शनिवार की रात जिला प्रशासन ने सदर अस्पताल के साफ सफाई का कार्यभार जीविका को सौंपने की जानकारी पूर्व के सफाई कर्मी को मिली तो रविवार को सदर अस्पताल पहुंचकर इसका जमकर विरोध जताया. जीविका के साफ सफाई करने पहुंचे पूर्व के सफाई कर्मियों ने इसका विरोध जताते हुए सभी को काम करने से रोक दिया. जिनके बाद पूरे अस्पताल परिसर किसी रणभूमि से कम नहीं रहा. अस्पताल में हंगामा की सूचना पाकर एसडीओ आलोक चंद्र चौधरी प्रशासनिक मजिस्ट्रेट के साथ दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए पूर्व के सफाई कर्मियों से काफी देर तक वार्ता की. सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह, उपाधीक्षक डॉ आशा शरण, मैनेजर चंदन कुमार सिंह के अलावा जीविका के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. पूर्व के सफाई कर्मियों ने साफ तौर पर कहा कि हम सभी 15-20 सालों से अस्पताल की साफ सफाई का काम कर रहे हैं. जीविका के द्वारा हम सभी को काम पर नहीं रखा जा रहा है. ऐसे में जीविका यदि सदर अस्पताल में काम करेगी तो हम सभी ऐसा नहीं होने देंगे. हालांकि अपनी इस मांगों को लेकर पूर्व के सफाई कर्मी पूरे अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया. जिनके बाद एसडीओ ने संज्ञान लेते हुए नगर थाना पुलिस से आक्रोश जाता रहे पूर्व के सभी सफाई कर्मी को अस्पताल परिसर से खदेड़ डाला. एसडीओ ने कहा कि विधि व्यवस्था में जो भी सफाई कर्मी बाधा पहुंचायेंगे. उस पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. रही बात कम करने की इसको लेकर बैठकर सभी को काम मिले. इसका रास्ता निकाला जायेगा. जीविका को काम करने से रोकने पर सभी पर मामला दर्ज किया जायेगा. प्रशासनिक अधिकारियों के दखल के बाद जीविका ने सदर अस्पताल के साथ सफाई का काम शुरू किया. 12 लोगों पर किया गया 107 के तहत कार्रवाई जीविका द्वारा सदर अस्पताल की सफाई का काम करने पर पूर्व के सफाई कर्मी इस पर आक्रोशित हो उठे. रविवार को अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया. विधि व्यवस्था बिगड़ता देख एसडीओ आलोक चंद्र चौधरी ने 12 लोगों को चिन्हित कर उन पर 107 का मामला दर्ज करा दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोई भी उपद्रव सरकारी कार्य में बाधा पहुंचायेंगे तो उन पर कानूनी कार्रवाई होनी तय है. एसडीओ ने सात दिन का लिया समय, काम दिलाने का दिलाया भरोसा इस तरह से काम से हटाने के बाद पूर्व के सफाई कर्मियों ने एसडीओ से गुहार लगायी. जिनके बाद एसडीओ ने सात दिन का समय लेते हुए सभी को आश्वासन दिया की जीविका से इस संदर्भ में बात कर कर सभी को समायोजन कर कर काम दिलाने को लेकर पहल की जायेगी. लेकिन सरकार की जो गाइडलाइंस होगी. उस गाइडलाइंस के अनुसार ही काम किया जायेगा. जितने भी पूर्व सफाई कर्मी कार्य कर रहे हैं. वह बेरोजगार न हो इसका ख्याल रखा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
