बच्चों ने मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया

बच्चों ने मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया

कटिहार शहर के जयप्रकाश नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सेकेंडरी स्कूल में स्कूली बच्चों द्वारा मातृ पितृ पूजन दिवस श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया. योग वेदांत सेवा समिति के सहयोग से विद्यालय प्रांगण में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बहुत ही भावपूर्ण वातावरण में अपने माता-पिता की पूजा की. उद्घाटन विद्यालय के निदेशक रमेश कुमार मिश्रा, मुख्य प्रशासक बालाजी मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया. निदेशक रमेश कुमार मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमें अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का आदर आदर और सम्मान करने की शिक्षा देती है. मुख्य प्रशासक बालाजी मिश्रा ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में सिनेमा और सीरियल के प्रभाव में आकर भारतीय युवा और यहां तक की स्कूली छात्र भी वैलेंटाइन संस्कृति का अनुसरण कर रहे हैं जो कि उनके भविष्य के लिए अत्यंत घातक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >