प्रावि रघुनाथपुर में को बच्चों को नहीं मिला एमडीएम, मामला गरमाया

प्रावि रघुनाथपुर में को बच्चों को नहीं मिला एमडीएम, मामला गरमाया

अमदाबाद प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर में सोमवार को बच्चों को एमडीएम नहीं खिलाने की बात सामने आई है. ज्ञात हो कि सरकारी विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बच्चों की स्वास्थ्य का ध्यान में रखकर मीनू के आधार पर अलग-अलग दिन अलग-अलग मध्यान भोजन खिलाने के लिए कई तरह की व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है. प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर में सोमवार को विभागीय निर्देशों का अनदेखी कर विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को मध्यान भोजन नहीं दिया. प्रधानाध्यापिका समेत सात शिक्षक, शिक्षिका पदस्थापित हैं. करीब 200 से अधिक बच्चें नामांकित है. शीला देवी, दुलारी देवी, काजल कुमारी, किरण देवी आदि अभिभावकों ने मध्यान भोजन में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. प्रधानाध्यापिका मनमाने तरीके से विद्यालय का संचालन करती है. अभिभावकों ने आगे बताया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं मध्यान भोजन से बच्चे वंचित हो रहे हैं. विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को शौच या लघुसंका लगने पर उन्हें घर आना पड़ता है. विद्यालय का शौचालय बंद रहता है. सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को मध्यान भोजन खिलाने का प्रावधान है. पिछले कई दिनों से प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर में मध्यान भोजन बच्चों को नहीं मिल रहा है. यदि कभी मध्यान भोजन बनता भी है तो गुणवत्तापूर्ण नहीं रहता है. भोजन पकाने के बाद भी दाल या सब्जी में उपर से पानी मिला दिया जाता है. प्रावि रघुनाथपुर में पढ़ने वाले वर्ग 5 के छात्र प्यारे मोहन शर्मा, वर्ग 4 के अनु कुमारी, वर्ग 4 के महादेव कुमार आदि छात्र-छात्राओं ने बताया कि पिछले तीन दिनों से विद्यालय में मध्यान भोजन नहीं बनता है. प्रधानाध्यापिका मैडम कहती है कि अभी परीक चल रहा है. इस लिए मध्यान भोजन नहीं बन रहा है. बच्चों ने कहा, 12:00 परीक्षा समाप्त होने के बाद घर चले जाते हैं, और घर पर ही खाना खाते हैं. प्रधानाध्यपी का पमपम कुमारी ने बताया कि सोमवार को गैस खत्म हो जाने के कारण मध्यान भोजन नहीं बन सका है. जिसका रिपोर्ट कर दिया है. बीईओ रणवीर कुमार के दूरभाष पर बात करने पर उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर में मध्यान भोजन नहीं बनने की शिकायत मिली है. इसकी जांच कर दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >