नाबालिगों की जबरन शादी का मामला: बाल कल्याण समिति ने लिया संज्ञान

नाबालिगों की जबरन शादी का मामला: बाल कल्याण समिति ने लिया संज्ञान

प्रभात इंपैक्ट – कुरसेला थानाध्यक्ष को दिया जांच का आदेश कुरसेला/कटिहार कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के गंगापार एक गांव में नाबालिग किशोर-किशोरी की जबरन शादी कराने और बालक का आधा सिर मुड़वाकर सिंदूर डलवाने के वायरल वीडियो का बाल कल्याण समिति, कटिहार ने संज्ञान लिया है. समिति ने कुरसेला थानाध्यक्ष/बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी को नियमानुकूल जांच कर दोनों बच्चों को समिति के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया है. प्रभात खबर के डिजिटल पर चली खबर पर हुई कार्रवाई बाल कल्याण समिति के पत्र में कहा गया है कि प्रभात खबर के डिजिटल एडिशन में 10 मई 2026, समय 11:50 रात में नाबालिग की सिर मुड़वाकर, फिर करायी शादी शीर्षक से समाचार प्रकाशित हुआ था. घटना का रील एवं वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. खबर का अवलोकन करने के बाद समिति ने स्वत: संज्ञान लिया है. इन कानूनों के तहत जांच का आदेश समिति ने थानाध्यक्ष को किशोर न्याय (बालकों के देखरेख व संरक्षण) अधिनियम-2015, बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006, पॉक्सो अधिनियम-2012, बीएनएस-2023 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम-2000 के तहत आवश्यक जांच-पड़ताल कर अग्रेतर कार्रवाई करने को कहा है. डीएम-एसपी को भी भेजी प्रति पत्र की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक, नोडल पदाधिकारी विशेष किशोर पुलिस इकाई, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुरसेला-सह-सहायक बाल विवाह निषेध पदाधिकारी और सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यार्थ भेजी गई है. पत्र में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह और सदस्य अरुण कुमार चौबे, लता कुमारी, गुड़िया कुमारी के हस्ताक्षर हैं. समिति ने दोनों नाबालिगों को सुरक्षित समिति के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने को कहा है. बाल मुड़वा कर दो नवालिग जोड़े की भीड़ ने करा दी थी शादी कुरसेला कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंदटोली अवस्थित गंगा पार एक गांव में दो नाबालिग जोड़े में लड़के का बाल मुंडवा कर शनिवार को शादी करा दी गयी थी. शादी करने वाले कथित नाबालिग 17 वर्ष और किशोरी की उम्र 16 वर्ष बताया जा रहा है. सोशल मीडिया में यह खबर तेजी से फैल रहा है. ग्रामीणो ने दो नाबालिग जोड़े को आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया. ग्रामीणों समूह की भीड़ ने किशोर का सिर का आधा बाल मुंडवा दिया. बाल मुंडवाने के बाद किशोर से किशोरी की मांग में भीड़ के बीच सिंदुर डलवा कर विवाह करा दिया. घटना से गांव में बना है दहशत नाबालिगों की शादी के खबर के घटना के फैलने से गांव में दहशत व्याप्त है. पुलिस ने घटना को लेकर आरोपितों को शिकंजे में लेने के लिए गांव में दबिश बढ़ा दिया है. गांव के अधिकांश पुरुष घर छोड़ कर फरार बताये जा रहे है. बताया जा रहा है कि पुलिस मामले में आरोपितों के विरुद्व सख्त कारवाई कर सकती है. जांच रिर्पोट आधार पर होगी कार्रवाई इस बावत कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार से फोन पर संपर्क करने पर बताया कि थाना से पुलिस पदाधिकारी को मामले के जांच के लिए गोबराही दियारा भेजा गया था. संबंधित पुलिस पदाधिकारी गोबराही दियारा से जांच रिर्पोट थाना को सुर्पद करने वाले है. पुलिस पदाधिकारी के जांच के आधार पर नियमानुकूल मामले में कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >