बाइक के धक्का से बालक गम्भीर

बाइक के धक्का से बालक गम्भीर

कुरसेला एसएच 77 स्टेशन रोड पर सम्पत राज देवी कन्या विद्यालय के समीप शनिवार शाम को बाइक के धक्का से बालक गम्भीर रुप से घायल हो गया. घायल बालक को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया. सीएचसी में उपचार बाद बालक की स्थिति नाजुक बनी हुई थी. जानकारी अनुसार बालक को आक्सीजन लगा कर उपचार किया जा रहा था. उपचार उपरांत घायल बालक को विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. दुर्घटना से घायल बालक अंकित (5) बताया गया है. बालक को धक्का मारने वाला बाइक कुछ देर घसीटता चला गया. स्थानीय लोगों ने दुर्घटना करने वाले दोनों बाइक को कब्जा में लेकर रखा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >