नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन अनिल चमरिया ने दिये कई सुझाव

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया है, ताकि प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए तैयारियां सुनिश्चित की जा सके.

कटिहार. गृह मंत्रालय (एमएचए) ने राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया है, ताकि प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए तैयारियां सुनिश्चित की जा सके. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन अनिल चमरिया ने नागरिक सुरक्षा के गौरवशाली इतिहास एवं इसकी संगठनात्मक संरचना पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी नागरिक सुरक्षा के द्वारा दो बार मॉक ड्रिल आयोजित की गई है. एक बार हरिशंकर नायक स्कूल में एवं एक बार लेबर वेलफेयर सेंटर में. जिला पदाधिकारी ने घोषित किया कि 7 मई को संध्या 7 बजे से 7.10 तक निगम क्षेत्र में ब्लैक आउट का मॉक ड्रिल किया जायेगा. इसका उद्देश्य शत्रुतापूर्ण हमले की स्थिति में खुद को बचाने के लिए नागरिक सुरक्षा पहलुओं पर नागरिकों में जागरूकता पैदा करना है. नागरिक सुरक्षा के मुख्य वार्डन अनिल चमरिया ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये. उनके सुझाव पर वार्ड संख्या-01-45 तक) क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों यथा बाजार, रेलवे स्टेशन, नगर निगम वार्ड इत्यादि में नागरिक सुरक्षा कोर, कटिहार के स्वंयसेवकों की सहभागिता निर्धारित किये जाने हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी-सह-उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, कटिहार की अध्यक्षता में होटल सत्कार, में 07.05.2025 को 05:00 बजे अपराह्न में मुख्य वार्डेन एवं नागरिक सुरक्षा कोर, कटिहार के स्वंयसेवेकों के साथ बैठक आहुत की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >