मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदला आधी आबादी का जीवन स्तर: डीएम

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदला आधी आबादी का जीवन स्तर: डीएम

– रोजगार के लिए 1.14 लाख महिलाओं को मिला 10-10 हजार की पहली किस्त – अबतक 4.8 लाख महिलाएं लाभान्वित कटिहार विकास भवन में सोमवार को जीविका की ओर से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार के 25 लाख महिला लाभार्थी के खाते में भेजी गयी राशि का सीधा प्रसारण किया गया. कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने बिहार के सभी जिले से जुड़ी महिलाओं को संबोधित किये. इस मौके पर जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका एवं जिला स्तरीय सभी प्रबंधक शामिल हुए . इस अवसर पर 155 से अधिक जीविका दीदियां उपस्थित हुई. इस योजना के तहत अबतक कटिहार जिले के 4.8 लाख से अधिक महिलाओं के आधार से लिंक खाते में 10000-10000 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजा जा चूका है. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री ने 25 लाख महिलाओं के आधार से लिंक खाते में 10000-10000 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजा जा रहा है. जिसमें कटिहार जिले के सभी प्रखंडों के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की एक लाख 14 हजार महिलाओं के आधार से लिंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जा रहा है. डीएम ने ने उपस्थित जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है. उन्होंने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं है. बल्कि आत्मविश्वास और स्वावलंबन की दिशा में एक नयी शुरुआत है. उन्होंने जीविका दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि आज ग्रामीण महिलाएं अपने प्रयासों से न सिर्फ अपने परिवार की स्थिति सुधार रही हैं. बल्कि समाज के आर्थिक विकास में भी योगदान दे रही है. उन्होंने सभी महिलाओं से आग्रह किया जिले के सभी जीविका दीदियाँ अपना-अपना स्वरोजगार शुरू करें. पति द्वारा शुरू किये गये रोजगार के अलावें सभी महिलाएं अपना रोजगार शुरू करें. यदि कारोबार बड़ा हो तो सहायता के लिए एक आदमी अवश्य रखे. जीविका से जुड़ी महिलाओं को मिलता है लाभ उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं को रोजगार शुरू करने एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दिनांक 29 अगस्त 2025 को ””मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना”” की घोषणा की है. इस योजना के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो की महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर प्रदान किया जायेगा. सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आर्थिक सहायता के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य कर दिया है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार से एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रथम क़िस्त के तहत 10000 रुपये आर्थिक सहायता दी जा रही है. फिर छह महीने बाद उनकी रोजगार की स्थिति को देखते हुए दो लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है. जानकारी दी गयी है कि इस कार्य के लिए जीविका द्वारा ग्रामीण स्तर पर गठित महिला ग्राम संगठन के द्वारा सात सितंबर 2025 से लगातार 31 दिसम्बर 2025 तक स्वयं सहायता समूह के दीदियों का बैठक कर महिलाओं का आवेदन स्वीकार किया गया. जिसमें ग्राम संगठन की पदधारियों के द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का आवेदन तैयार करवाया गया तथा सभी आवेदनों को एकत्रित कर जीविका के प्रखंड कार्यालय द्वारा राज्य स्तर से उपलब्ध कराये गये एमआईएस पर प्रविष्टि करायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >