जनगणना 2027: प्रगणक व पर्यवेक्षक के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदलाव

जनगणना 2027: प्रगणक व पर्यवेक्षक के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदलाव

– अब 13 से शुरू होगी प्रशिक्षण- निदेशक ने जारी किया आदेश कटिहार जिले में जनगणना में शामिल होने वाले प्रगणक व पर्यवेक्षक के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. पहले यह प्रशिक्षण सोमवार से शुरू होनेवाली थी. पर अब यह प्रशिक्षण 13 अप्रैल से शुरू होगी. निदेशक जनगणना कार्य सह मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी रंजीता ने जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी को इस आशय से संबंधित लिखे पत्र में कहा है कि बिहार राज्य में जनगणना 2027 का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य दिनांक 02-05-2026 से दिनांक 31-05-2026 तक निर्धारित है. निदेशक ने अपने इस पत्र में यह भी कहा है कि चार्ज स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण जो दिनांक 06-04-2026 से दिनांक 17-04-2026 तक आयोजित था. उसे अपरिहार्य कारणों से अब दिनांक 13-04-2026 से दिनांक 24-04-2026 तक पुनर्निर्धारित की गयी है. उल्लेखनीय है कि जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी ने पत्रांक 22 दिनांक 30-03-2026 के द्वारा नगर आयुक्त सह चार्ज जनगणना अधिकारी, नगर निगम, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी सह चार्ज जनगणना अधिकारी सभी नगर पंचायत को लिखे पत्र में डीएम ने कहा था कि भारत की जनगणना 2027 के लिए जिले के सभी चार्जो (शहरी व ग्रामीण) में नियुक्त सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक (सुरक्षित सहित) का जनगणना संबंधी गतिविधियों के सफल परिचालन एवं ससमय क्रियान्वयन के लिए चार्ज स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है. डीएम के इस आदेश के अनुसार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि जनगणना निदेशालय बिहार पटना द्वारा 06-04-2026 से 17-04 2026 तक निर्धारित किया गया था. डीएम के निर्देश के अनुसार इस जिले के सभी चार्जो में नियुक्त सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक (सुरक्षित सहित ) को यह प्रशिक्षण चार्ज स्तर पर पूर्व से नामित फील्ड प्रशिक्षक द्वारा दिया जायेगा तथा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन संबंधी सभी व्यवस्था चार्ज स्तर पर चार्ज पदाधिकारी की ओर से किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >