आपसी सौहार्द के साथ मनाएं बकरीद का त्योहार

आपसी सौहार्द के साथ मनाएं बकरीद का त्योहार

डंडखोरा स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को बकरीद त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. सोओ सादी रउफ ने उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद त्योहार मनाने की अपील की. कहा कि किसी भी प्रकार के अफवाह मौखिक या सोशल मीडिया फैलायी जाती है. उसे नजर अंदाज करें तथा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन व प्रशासन को दें. थाना अध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र के चिन्हित ईदगाह पर पुलिस तैनात की जायेगी. पुलिस की गश्ती भी जारी रहेगी. असामाजिक तत्वों की ओर से किसी प्रकार को अफवाह या असामाजिक हरकतों की जानकारी मिलती है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें. पूर्व जिला पार्षद पुरुषोत्तम वर्मा ने कहा कि इस थाना क्षेत्र में हिंदू मुस्लिम त्योहार भाईचारा के साथ एवं शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते है. कहीं से कभी भी किसी अप्रिय वारदात नहीं हुई है. फिर भी सतर्कता जरूरी है. सीओ सादी रऊफ, सदस्य पुरुषोत्तम वर्मा, सूरज कुमार साह, पैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह, सरपंच दिनेश कुमार मंडल, समाजसेवी मुश्ताक आजम, मुखिया प्रतिनिधि राजू मिस्त्री, राशिद खान, कादर खान, शिक्षक प्रमोद मलिक, वार्ड सदस्य मनोज ठाकुर, मुनीत कुमार यादव, अपर अध्यक्ष अमलेंदु सिंह, अरविंद कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >