मैट्रिक परीक्षा: परीक्षार्थियों की दो स्तरों पर होगी तलाशी

मैट्रिक परीक्षा: परीक्षार्थियों की दो स्तरों पर होगी तलाशी

– कल से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए बनाये गये चार मॉडल केंद्र कटिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दिशा निर्देश के आलोक में मंगलवार से शुरू होने वाली मैट्रिक परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है. शिक्षा महकमा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कदाचार मुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने के लिए कई स्तरों पर तैयारी की गयी है. समिति की ओर से भी कदाचारमुक्त व स्वच्छ वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश जारी किया है. इस बार मैट्रिक परीक्षा संचालित करने के लिए जिले में 55 परीक्षा केंद्र बनाये गये है. समिति के निर्देश के आलोक में चार मॉडल परीक्षा केंद्र भी इसमें शामिल है. इस परीक्षा में 30657 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे. जिसमें छात्राओं की संख्या छात्र से अधिक है. इस बार 15802 छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में सम्मिलित होंगे. इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्रों की संख्या 15855 है. मैट्रिक परीक्षा 25 फरवरी 2026 तक चलेगी. इस बीच समिति की ओर से कहा है कि सभी विषयों में ओएमआर शीट और उत्तर पुस्तिका पर परीक्षार्थियों के फोटो के साथ अन्य डिटेल प्री-प्रिंटेंडेट उपलब्ध कराया जायेगा. जिससे उत्तरपुस्तिका पर विवरण भरने में अधिक समय नहीं लगेगा. सभी विषयों का प्रश्नपत्र 10 अलग-अलग सेट में होगा. परीक्षार्थियों की दो स्तर पर जांच की जायेगी. परीक्षा कक्ष में सभी तरह के गैजेट पर प्रतिबंध रहेगा. सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी के जरिये प्रत्येक परीक्षा केंद्र की निगरानी की जायेगी. दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए राइटर की व्यवस्था रहेगी. एडमिट कार्ड गुम होने या छूटने पर उपस्थिति पत्रक में स्कैंड फोटो से उसे पहचान कर और रौलशीट से सत्यापित कर परीक्षा में बैठने की औपबंधिक अनुमति दी जायेगी. आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र होगा बंद वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में सम्मिलित होनेवाले सभी परीक्षार्थियों के लिए समिति द्वारा जारी प्रवेश पत्र एवं परीक्षा संचालन के लिए निर्गत निर्देशिका में स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि प्रथम पाली के परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के समय पूर्वाह्न 09:30 बजे से 30 मिनट पूर्व अर्थात पूर्वाह्न 09:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली के परीक्षार्थी को द्वितीय पाली की परीक्षा प्रारंभ होने के समय अपराह्न 02:00 बजे से 30 मिनट पूर्व अर्थात 01:30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. विलंब से आने वाले परीक्षार्थी को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. इसी क्रम में पुनः सूचित किया जाता है कि सभी परीक्षार्थी भीड़-भाड़ से बचने के लिए तथा ससमय अपने परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने के लिए निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश कर लें. परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा पूर्व बंद कर दिया जायेगा. यानी परीक्षा प्रारंभ होने के लिए प्रथम पाली में निर्धारित समय 09:30 बजे पूर्वाह्न से एक घंटा पूर्व 08:30 बजे से परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश प्रारंभ हो जायेगा तथा 09:30 बजे पूर्वाह्न से आधा घंटा पूर्व 09:00 बजे पूर्वाह्न परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा. द्वितीय पाली में निर्धारित समय 02:00 बजे अपराह्न से एक घंटा पूर्व 01:00 बजे से परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश प्रारंभ हो जायेगा तथा 02:00 बजे अपराह्न से आधा घंटा पूर्व 01:30 बजे अपराह्न में परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >