पैक्स निर्वाचन में अभ्यार्थियों को 13 को मिलेगा चुनाव चिन्ह

पैक्स निर्वाचन में अभ्यार्थियों को 13 को मिलेगा चुनाव चिन्ह

– 20 को होगा मतदान, 17 मतदान केन्द्र बनाये गये बरारी प्रखंड के पांच पंचायतों के पैक्स चुनाव को लेकर अभ्यर्थियों के नामांकन उपरांत प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार धीरज ने बताया कि 10 एक 11 अप्रैल को संवीक्षा पूरी की जायेगी. 13 अप्रैल को समय 11 बजे पूर्वाहन से 03 बजे अपराह्न में नाम वापसी एवं अभ्यार्थी को प्रतीक चिन्ह आवंटित की जायेगी. 20 अप्रैल को प्रातः 07 बजे से 4.30 बजे अपराह्न तक मतदान होगा. पांच पैक्सों में 17 मतदान केन्द्र बनाया है. 21 अप्रैल को मतगणना आदर्श मध्य विद्यालय गुरुबाजार में पूरी सुरक्षा के बीच किया जायेगा. निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी अभ्यार्थी चुनाव आदर्श आचार संहिता का पालन करेंगे. अन्यथा विधि संवत कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >