पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर ई केवाईसी कराने को लगा शिविर

पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर ई केवाईसी कराने को लगा शिविर

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के हवा महल व खेरिया पंचायत भवन प्रांगण में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत केवाईसी एवं एनपीसीएल लिंक कराने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया. विशेष शिविर का मॉनिटरिंग प्रखंड कृषि प्राधिकारी नवीन कुमार ने की. खेरिया में मुखिया सोहराब अली एवं दर्जनों किसान मौजूद थे. कृषि पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर जानकारी दी तथा सभी किसानों को जो प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि का लाभ ले रहे हैं. उन्हें ई-केवाईसी कराने को लेकर जागरूक किया. एनपीसीएल से लिंक भी कराया गया. दीपक कुमार पटेल, कृषि समन्वयक सुमन प्रताप सिंह किसान सलाहकार, कृषक वरुण पासवान, वार्ड सदस्य दामोदर, अवधेश कुमार मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >