बस पड़ाव के आभाव में सड़क किनारे संचालित हो रहा बस, ऑटो- टोटो स्टैंड

बस पड़ाव के आभाव में सड़क किनारे संचालित हो रहा बस, ऑटो- टोटो स्टैंड

– जिससे एनएच 31 व एसएच 77 पर प्रतिदिन लग रहा भीषण जाम, परेशान हो रहे लोग कुरसेला नया चौक कुरसेला में सड़क जाम जटिल समस्या बनती जा रही है. नेशनल हाइवे 31 से लेकर स्टेट हाइवें के आसपास लगने वाले जाम परिचालन में अवरोध बन जाता है. सड़क जाम से आये दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं घटित होते रहती है. नेपाल को जोड़ने वाली स्टेट हाइवे 77 कुरसेला में एनएच 31 से आकर मिलती है. परिचालन को लेकर दोनों सड़कें व्यस्त बनी रहती है. नया चौक कुरसेला में सड़क के भाग पर अतिक्रमण से हमेशा जाम की समस्या उत्पनन हो रही है. सड़क किनारे बस, ऑटो, टोटो पड़ाव के साथ फुटकर दुकानें लगने से सड़क पर हमेशा जाम ही जाम लगा रहता है. नया बाजार कुरसेला में एनएच से लेकर स्टेट हाइवे -77 पर तकरीबन छह बस व ऑटो स्टैंड है. बस व ऑटो पड़ाव का कार्य सड़क के भाग पर चला करता है. पड़ाव का कार्य सड़कों के हिस्से पर चलने से मार्गो के हिस्से छोटे पड़ रहा है. फुटकर दुकानों ने सड़क भाग को अतिक्रमण कर रखा है. व्यस्तम सड़कों पर बार-बार जाम की समस्या आम है. फारबिसगंज-कुरसेला स्टेट हाइवे से परिचालन करने वाले वाहन कुरसेला में एनएच 31 से गुजरने में ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होती है. एनएच 31 के भाग पर अप- डाउन के दो बस पड़ाव संचालित हो रहा है. इसी तरह हाइवे के हिस्से पर चार ऑटो, टोटो स्टैंड है. राज्य उच्च पथ 77 पर कुरसेला- रुपौली बस पड़ाव के साथ सड़क पर दोनों तरफ स्टैंड के रुप में ऑटो की कतारें लगी रहती है. जगह अभाव में सड़क के एक तिहाई हिस्से पर स्टैंड के तौर पर ऑटो लगी रहती है. इन स्थितियों में सड़क पर सहजता से परिचालन कर पाना विकट हो जाता है. यात्रियो को सवार कराने के लिए ऑटो के इधर से उधर घुमाने से मार्गो पर अवरोध बन जाता है. वाहनों के बढ़ते परिचालन संख्या से दोनों ही मुख्य मार्गो के भाग कम पर जाता है. ऐसे मे नया चौंक कुरसेला के आसपास सड़क भाग पर दुकानें और पड़ाव के संचालन से दोनों ही प्रमुख सड़कों पर परिचालन में बड़ा अवरोध बन रहा है. कई बार सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. बावजूद सप्ताह, पखवाड़े, महीने के भीतर अतिक्रमणकारी सड़क पर आ धमकते है. इससे अतिक्रमण की स्थिति पूर्व की भांति जस की तस हो जाती है. बस, ऑटो, टोटो पड़ाव के लिए जगह का अभाव कुरसेला से एनएच व एसएच के गुजरने के बाद भी स्थाई रुप से बस व ऑटो पड़ाव नहीं बन पाया है. पूर्व में पंचायत समिति के बैठक में बस पड़ाव निर्माण के लिए जगह चयन का मामला प्रमुखता से उठाया गया था. नतीजा बस पड़ाव जगह को लेकर अब तक नतीजा सिफर साबित हुआ है. ऑटो और टोटो की संख्या बढ़ने से पड़ाव पर जगह अभाव का संकट बढ़ता जा रहा है. जाम समस्या के पीछे वाहनों के परिचालन संख्या के अनुरुप सड़क का छोटा पड़ना व मार्ग का अतिक्रमण और पड़ाव का होना अहम है. जानकारों का मानना है कि फोरलेन बनने व फ्लाय ओवर के निर्माण से दोनों सड़कों पर जाम का समस्या से हद तक निजात पाया जा सकता है. इससे सड़क पर घटित होने वाले दुर्घटनाओं मे कमी आ सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >