आबादी के बीच संचालित हो रहा ईंट भट्ठा, फैल रहा प्रदूषण, ग्रामीणों में आक्रोश

आबादी के बीच संचालित हो रहा ईंट भट्ठा, फैल रहा प्रदूषण, ग्रामीणों में आक्रोश

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के विनोदपुर पंचायत स्थित सोना ब्रांड ईंट भट्ठा इन दिनों स्थानीय ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है. यह ईंट भट्ठा ग्रामीण आबादी के बेहद नजदीक संचालित हो रहा है. धुएं और प्रदूषण से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों ने कहा, भट्ठे से लगातार उठ रहा काला धुआं वातावरण को दूषित कर रहा है. जिससे सांस संबंधी समस्याएं और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सरकार द्वारा ईंट भट्ठों के संचालन के लिए आबादी से सुरक्षित दूरी तय करने का नियम बनाया गया है. भट्ठा नियमों की अनदेखी करते हुए गांव के समीप ही संचालित हो रहा है. इससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ईंट भट्ठा पूरी तरह से जर्जर स्थिति में है. जिसकी चिमनी और संरचना कमजोर हो चुकी है. ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. जान-माल का नुकसान होने की आशंका बनी हुई है. इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. बुद्धिजीवि ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से अविलंब जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. उनका कहना है कि या तो ईंट भट्ठा को निर्धारित मानकों के अनुसार सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए या फिर इसके संचालन पर रोक लगाई जाए. ताकि ग्रामीणों को प्रदूषण और संभावित हादसे के खतरे से राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >