कटिहार शहर के एमबीटीए इस्लामियां उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजकीयकृत उच्च विद्यालय सदर अस्पताल रोड व गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार से इंटर की बारकोडेड उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन शुरु की जायेगी. यह मूल्यांकन कार्य आठ मार्च तक चलेगा. मूल्यांकन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है. शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित मूल्यांकन केंद्र में जिन विषयों की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन किया जायेगा. उसके लिए संबंधित मूल्यांकन निर्देशक को आवश्यक निर्देश दिया गया है. मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षकों की नियुक्ति भी समिति के दिशा निर्देश पर ऑनलाइन किया गया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुपालन सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक कदम उठाया है. दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी लगाया गया है. साथ ही मूल्यांकन केंद्र पर आने वाले परीक्षकों को लेकर भी दिशा निर्देश दिया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुसार मूल्यांकन केंद्र के बाहर वांछित गतिविधियों एवं आवाजाही पर भी नजर रखी जायेगी. शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के साथ मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी की जायेगी. मूल्यांकन को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से परीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. दोनों मूल्यांकन केंद्र पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गयी है. मूल्यांकन निर्देशक को भी मार्गदर्शिका के अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है.
सीसीटीवी की निगरानी में आज से तीन केंद्रों पर पुस्तिका मूल्यांकन
सीसीटीवी की निगरानी में आज से तीन केंद्रों पर पुस्तिका मूल्यांकन
