कुरसेला कोसी, गंगा के संगम पर डूबे दूसरे किसान संतलाल साहनी (70) का शव बरारी के गुरुमेला से गुरुवार को नदी किनारे से बरामद कर लिया गया है. थाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम में कटिहार भेज दिया है. शव के बरामद होने पर परिजनों का रोकर बुरा हाल बना हुआ था. तीन अक्तूबर को दियारा से खेसारी फसल की बुआई कर लौट रहे किसान नाव के डूबने से नदी में लापता हो गये थे. घटना के दूसरे दिन से एसडीआरएफ दल लापता किसानों को तलाशने का कार्य किया था. नदी में लापता किसान में एक फुलेश्वर मंडल का शव मधेली के 11 नम्बर ठोकर के समीप से नदी किनारे से बरामद किया गया था. घटना के तकरीबन एक सप्ताह बाद लापता दूसरे किसान का शव गुरुवार को बरारी के गुरुमेला से गंगा नदी किनारे से बरामद किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
