नाव हादसे के बाद गंगा में नाव परिचालन हुआ ठप, प्रशासन सक्रिय

नाव हादसे के बाद गंगा में नाव परिचालन हुआ ठप, प्रशासन सक्रिय

प्रतिनिधि, अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के मेघु टोला घाट गंगा नदी में रविवार को नाव दुर्घटना के बाद अमदाबाद थाना क्षेत्र में संचालित दो घाट पूर्ण रूप से सोमवार को बंद रहा. यात्रियों की काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. अमदाबाद प्रखंड के गोलाघाट से साहिबगंज जिला के सकरी गली घाट के लिए नाव खुलता है. दिन में सुबह 9:00 बजे एवं दोपहर 12:30 बजे यहां के पैसेंजर लेकर सकरीगली के लिए प्रस्थान करती है. सुबह 11:00 बजे एवं दोपहर 3:00 बजे सकरी गली से गोलाघाट के लिए नाव आती है. झब्बू टोला घाट से भी गदाई दियारा के लिए नाव खुलता है. सोमवार को दोनों ही घाट पर नौका परिचालन पूर्ण रूप से बंद रहा. जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >