जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण

जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण

अमदाबाद प्रखंड में कड़ाके की शीतलहर व ठंड के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गेश कुमार ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि कड़ाके की ठंड व शीतलहर एवं कनकनी को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा के तहत जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि करीब 150 लोगों के बीच सामाजिक सुरक्षा के तहत कंबल वितरण किया गया. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कुंदन कुमार एवं प्रमुख प्रतिनिधि अहजर आलम, उप प्रमुख प्रतिनिधि माथुर मंडल, इस्माइल आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >