कुखियात कैदी वार्ड से निरीक्षण में मिला ब्लेड, होगी कार्यवाई

कुखियात कैदी वार्ड से निरीक्षण में मिला ब्लेड, होगी कार्यवाई

मंडल कारा में डीएम व एसपी के निरीक्षण में मिले ब्लेड व कैश, जब्त कटिहार जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने संयुक्त रूप से शुक्रवार की सुबह मंडल कारा का निरीक्षण किया. निरीक्षण में डीएम व एसपी ने बारीकी से जेल के सभी वार्डों का मुआयना किया. सुरक्षा व्यवस्था का भी जायज लिया. जेल के पुरुष और महिला वार्ड की तलाशी ली गयी. साथ ही कुख्यात अपराधियों को रखने वाले वार्ड का भी निरीक्षण किया. तलाशी में एक हाफ ब्लेड बरामद हुआ. इसके लिए डीएम ने कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कारा परिसर में अस्पताल की व्यवस्था का भी जायजा लिया. डीएम व एसपी ने मुलाकातियों की व्यवस्था, बंदियों की क्षमता और संख्या, मेडिकल वार्ड में उपचार की व्यवस्था, भोजन आदि की व्यवस्था सहित साफ-सफाई का भी जायजा लिया. मुलाकाती रजिस्टर, जेल रजिस्टर का भी अवलोकन किया. वहीं पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. बंदियों के बीच रचनात्मक गतिविधियां कराने का भी डीएम ने निर्देश दिया. ताकि उनके जीवन में बदलाव आ सके. मंडल करके निरीक्षण करने के बाद जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने पत्रकारों से कहा कि उनकी ओर से रूटीन निरीक्षण किया जाता रहा है. औचक निरीक्षण भी होता है. कहा कि मंडल कारा में किसी तरह की अवांछनीय गतिविधि एवं अवांछनीय वस्तु न हो. इसलिए इस तरह का निरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया जाता है. मंडल कारा की व्यवस्था सुदृढ़ रहे. इसको लेकर भी जरूर निर्देश दिए जाते हैं. एक सवाल के जवाब में डीएम ने कहा कि कुख्यात कैदियों के वार्ड के निरीक्षण के दौरान एक ब्लेड बरामद किया गया है. आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने कहा कि मंडल कारा का निरीक्षण पहले भी होता रहा है. आज भी हम लोगों ने एसडीओ, एसडीपीओ के साथ औचक निरीक्षण किये है. खास करके कुख्यात सेल में रहने वाले बंदियों की तलाशी ली गयी है. इस दौरान नुकीला ब्लड प्राप्त हुआ है तथा कुछ कैश भी बरामद हुआ है. जिसको लेकर जांच की जा रही है. आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. इस अवसर पर सदर एसडीओ प्रद्युम्न सिंह यादव, एसडीपीओ, जेल सुपरिंटेंडेंट सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >