कटिहार भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समाप्त करने की तैयारी में है. जैसे ही बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होगा, भाजपा के लोग नीतीश कुमार को समाप्त कर देंगे. यह बाते सांसद पप्पू यादव ने कही. एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर यह बात कह डाली. कटिहार पहुंचने पर सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान के नेतृत्व में समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया. इस दौरान सांसद पप्पू यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए कांग्रेस को बड़े भाई की भूमिका में अब आगे आना चाहिए. क्योंकि सिर्फ देश ही नहीं बल्कि अब राज्य स्तर पर भी कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है. पप्पू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजनीति के जोरन है. वह जहां जाते हैं जम जाते हैं. नीतीश कुमार कभी पलटते नहीं उन्हें मजबूर कर दिया जाता है. मौके पर नैयर मसूद खान, तौसीफ अख्तर, सज्जाद आलम, रवि यादव, अब्दुल शकिम, चंदन यादव, कासिम खान, अजय पोद्दार, आजाद यादव, सोनी देवी, हीना कुमारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
